युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विक्रांत भूरिया

भोपाल। विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त गया है। विक्रांत भूरिया श्रीनिवास बीवी का स्थान लेंगे।
जहाँ विक्रांत भूरिया युवा कांग्रेस के मप्र के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनको यही जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर उठानी होगी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया एक बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। अब कांग्रेस दिल्ली में एक आदिवासी नेता को युवा कांग्रेस की कमान सौंप रही है।
बता दे कि विक्रांत भूरिया 2023 में हुए मप्र विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट झाबुआ से चुनाव जीतकर विधायक बने। भूरिया का मप्र के आदिवासी क्षेत्रों में दबदबा माना जाता है। हालांकि पिता कांतिलाल भूरिया को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामना करना पड़ा था। मप्र युवा कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए कई बडे़ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

 

Next Post

मंकीपॉक्स से कहीं कोरोना जैसे हालात न हो जाएं… निपटने के लिए इंदौर में तैयारी प्रारम्भ, बनेगा अलग वार्ड

इंदौर। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंकीपॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी के अनुभवों से सबक लेते हुए विशेष मंकीपॉक्स वार्ड तैयार किया जा रहा है। मंकीपॉक्स […]