परिवार के साथ नालछा माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे डॉक्टर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी कार सहित ले गए अपने साथ

मंदसौर। बुधवार सुबह 11 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रतापगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी डॉ. डीडी संगतानी को कार सहित ले गए।
बताया गया कि शहर के कैलाश मार्ग पर उनकी कार (एमपी 09 डीयू 4509) को रोका गया था। इसके बाद उन्हें साथ में ले गए। इधर, परिवार वालों ने उनके अपहरण का आरोप लगाया।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद परिवार वालों से चर्चा कर रहे हैं। वही, सिंधी समाजजन पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक डॉ. डीडी संगतानी अपने परिवार के साथ नालछा माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने उनकी कार को रोक लिया। महिलाओं सहित अन्य लोगों को गाड़ी से उतरने को कहा। इसके बाद डॉक्टर को कार सहित अपने साथ में ले गए।
इस घटना के बाद परिवार के लोग बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने डॉक्टर को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

 

Next Post

पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुचा पीड़ित युवक

पन्ना। जिले के अजयगढ़ निवासी लोकेश कुमार मांझी ने पन्ना पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन के माध्यम से सूचित किया है कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़‍ित किया जा रहा है। पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और ससुराल के लोग लगातार रुपये की मांग कर रहे हैं। […]