संस्कार पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

शहपुरा(डिंडोरी)। संस्कार पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीडी पटेल, पं. कालिका प्रसाद शास्त्री मानस मधुर जबलपुर ,‌ संरक्षक आरएस गुरुदेव, पं. राजेंद्र प्रसाद तिवारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीपी झारिया मौजूद रहे।
संस्कार पब्लिक हाई स्कूल के संचालक ने कहा, “यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को प्रदर्शित करने का एक अवसर है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।”
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, गायन, और नृत्य प्रदर्शन किए गए।
छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वही, स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया, जिसमें विज्ञान, कला, और संस्कृति से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में, मुख्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय में विराजित मां सरस्वती मंदिर में आचार्य संदीप जी के द्वारा मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ।
स्कूल के संचालक व अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए।
शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणाम में जिन विद्यार्थियों ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त किये उनका भी सम्मान किया गया।
कक्षा नर्सरी में प्रथम स्थान प्रतिज्ञा झारिया ने 95.78% बनाकर प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्रेयांश साहू ने 93.33% बनाकर प्राप्त किया एवं तृतीया स्थान में रितिका कुलस्ते ने 90.89% प्राप्त किया।
एलकेजी में नितेश साहू ने 96.67% प्रथम स्थान प्राप्त किया, गौरव कुमार झारिया ने 96.22% बनकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं भूपेन्द्र झारिया ने 96% बनकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी में राज रतन सूर्यवंशी ने 99.56 प्रतिशत बनाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर स्पर्श साहू ने 99.33 प्राप्त किया एवं लक्षिता तेकाम ने 97.33% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा पहली में प्रथम स्थान पर दर्शन साहू ने 96.67% एवं द्वितीय स्थान पर अनिका साहू 94% प्राप्त की, तृतीय स्थान पर प्रियांशी झरिया ने 93.33% बनाया। कक्षा दूसरी में लय झारिया ने प्रथम स्थान अर्जित किया, जिनका वार्षिक परीक्षा परिणाम 98.44% रहा, द्वितीय स्थान पर पर्णिका तिवारी ने 98% अर्जित किया एवं तृतीय स्थान आर्यवीर पाठक ने 96.67% प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान बनाया।
कक्षा तीसरी में रावी पटले ने 95.17% प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित की, द्वितीय स्थान पर मेघा झरिया 92.6 पर 67% बनाया, वही तृतीय स्थान पर सौम्या गौतम ने 88.33% प्राप्त की।
कक्षा कक्षा चौथी में प्रिंस कुमार उइके ने 94% बनाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर हार्दिक साहू 90.17% एवं तृतीय स्थान पर संयोग झरिया ने 89% हासिल किया।
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा कक्षा पांचवी में स्मृति साहू ने 85.75% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की, द्वितीय स्थान पर मानवी साहू 83.75% एवं तृतीय स्थान पर अमरवती उइके ने 83.2 5% प्राप्त की।
कक्षा छठी में प्रथम स्थान पर दीक्षा साहू ने 90.58%, द्वितीय स्थान पर सूजल बघेल 86.02 एवं तृतीय स्थान पर ओंकार साहू 82.32% अर्जित की।
कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर गौरव रजक 94.28% प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान बनाया, द्वितीय स्थान पर रिदिमा बघेल रही, जिनका प्रतिशत 83.17 एवं तृतीय स्थान पर लक्ष्मण गुप्ता 73.60 प्रतिशत बनाकर तृतीय स्थान हासिल की।
कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर नम्रता ठाकुर 95.16%, द्वितीय स्थान पर संस्कृति झारिया 94.16% एवं वैष्णवी शर्मा ने 91% बनाकर कक्षा में तृतीय स्थान बनाया।
कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में संस्कृति झारिया एवं नम्रता ठाकुर ने गणित विषय पर 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 9वी में प्रथम स्थान पर पवन ठाकुर रहे।
नवोदय चयन परीक्षा में विद्यालय से चयनित मानवी साहू एवं नितेश तेकाम को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनके उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना प्रेषित की।
आईएस गुरुदेव द्वारा ओवरऑल परफॉर्मेंस अवार्ड के लिए लय झारिया को चुना गया जिन्हे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वही, लय झारिया के ओजस्वी भाषण ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।
हाउस ऑफ़ द ईयर अवार्ड विद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हाउस को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए और स्कूल के विकास और प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंच का संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा रश्मि तेकाम एवं सौम्या दुबे ने किया।
इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य सविता झारिया प्रधानाध्यापक आरएल चंद्रा, खेलन लाल झारिया, दिनेश कुमार गौतम, सुषमा बरमैया, मीनाक्षी माधवी, तनु बरमैया, वैशाली गुप्ता, अंकित झारिया, एकता गुप्ता, सरिता साहू, श्रुति गुप्ता, कीर्ति साहू, पूनम श्रीवास, श्वेता झरिया, फूलबाई झारिया, मनीषा, माधवी, ममता, रानी सेंगर, केयरटेकर नन्हेंलाल यादव, कविता बरमैया, आरती उइके सहित समस्त अभिभावकगण मौजूद रहे।
बता दे कि संस्कार पब्लिक हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एक सफल और यादगार आयोजन साबित हुआ।

 

Next Post

बहू ने सास को बाल पकड़कर घसीटकर आंख पर मारे घूंसे, पति को पिता व भाई से पिटवाया

ग्वालियर। शहर के शिंदे की छावनी क्षेत्र में एक बेरहम बहू ने अपनी सास को बाल पकड़कर घसीटा। जमीन पर पटककर उसे लात-घूंसे मारे। इतना ही नहीं अपने पति को पिता व भाई और साथ आए गुंडों से पिटवाया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। इन लोगों के चंगुल […]