कलेक्‍टर से अभद्रता मामले में बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह को भोपाल बुलाकर दी गई चेतावनी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। भिंड कलेक्‍टर से अभद्रता एवं हाथापाई की कोशिश मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संगठन ने उन्‍हें भोपाल बुलाकर कड़े शब्‍दों में चेतावनी दी है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
अब पार्टी ने अपनी साख बचाने के लिए अपने बेलगाम विधायक को समझाइश देकर डेमेज कंट्रोल की शुरुआत की है।
इसी विषय पर भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नरेंद्र कुशवाह से भोपाल में चर्चा की।
इस दौरान संगठन ने उनके व्यवहार को गंभीर मानते हुए साफ चेतावनी दी कि ‘आपका आचरण पार्टी लाइन के खिलाफ है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं होगी।

 

Next Post

जंगल में बांस काटने गए ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार, आधा शव खाकर छोड़ा जंगल में

बालाघाट। जिले के दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटंगी और वारासिवनी की सीमा से लगे नगझर सिरपुर के जंगल में गुरुवार को बांस काटने गए सात लोगों में से एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर शिकार कर लिया, जबकि साथ में गए अन्य लोग किसी तरह से […]