पन्ना। जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पहले पति ने अन्य साथियों के साथ मिल कर खेत में बने घर पर पहुँच कर अपनी पत्नी के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामकली कोरी (48) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अति. पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि विवेचना में यह तथ्य सामने निकल कर आये है कि महिला का विवाह लाला कोरी के साथ लगभग 15 वर्ष पहले हुआ, जिसके तीन बेटी और दो बेटे हैं।
महिला अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी रामदास के साथ 2007 में दूसरे शहर भाग गई, जिसके बाद पिता के द्वारा पांचों बच्चों की परवरिश की लेकिन तीन साल पहले फिर महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए गांव वीरा आ गई और तभी से पूर्व पति के जख्म फिर से हरे हुए और प्रतिशोध की भावना से इस पूरे घटना अंजाम दिया गया।
इस पूरे घटना क्रम ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक चर्चा का बाजार गर्म हो गया कि पति ने पत्नी के बेवफाई बदला ले लिया।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


