सीधी। जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार चल रहा है।
सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में ले जाया गया, जहां चुरहट ले जाती ही रास्ते में उन्होंने दोनों ने दम तोड़ दिया।
विशेष सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुआं के रहने वाले मनोज मिश्रा रीवा जा रहे थे। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन भी किया था। सिर पर हेलमेट भी लगाए थे और अपने ही साइड पर जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से सीधी के रहने वाले आकाश सिंह चौहान भी रीवा की तरफ जा रहे थे लेकिन वह दूसरे रास्ते से जैसे ही टनल के पास निकले दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों मृतक ने सिर पर हेलमेट लगाए थे और दोनों ने अपने अपने स्थान तक जाने के लिए सही रास्तों को भी चुना था, लेकिन फिर भी दोनों की टक्कर हो गई और जिनमें दोनों लोग की मौत हो गई है।
वहीं, लोगों ने बताया कि दोनों की टक्कर सर में लग जाने की वजह से हुई है। जहां सिर पर लग जाने की वजह से अत्यधिक खून निकला और दोनों व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया है।


