सीधी में दर्जन भर गांवो में बारिश के साथ गिरे ओले, किसानो का हुआ भारी नुकसान

सीधी। जिले के कुसमी तहसील क्षेत्र अंतर्गत करीब दर्जन भर गांव में बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक भदौरा, कतरवार, गोतरा, टमासर, रामपुर, गुडुआधार, ठाड़ीपाथर, टमसार एवं पोडी मे बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे हैं जिससे किसानो के घर के खप्पर नष्ट हो गये एवं किसानों के द्वारा बोई गई फसल गेहू सरसो अरहर की फसल नष्ट हो गई है।
अचानक हुए बारिश एवं ओलो से यहां तक कि किसानों का जीवन यापन अस्त व्यस्त हो गया है, जिसको लेकर किसान काफी परेशान है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय नेताओ के सुर एक हो गये है और उन्होंने शासन प्रशासन से किसानो की गुहार लगाते हुए अतिशीघ्र जांच कर किसानो को क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत करने की बात कह रहे हैं।

 

Next Post

कांग्रेस ने लालता चौक में किया श्रमिकों का सम्मान, श्रमिको के अधिकार के लिए कांग्रेस लड़ेंगी लड़ाई

सीधी। श्रमिकों के हितों को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने आज लालता चौक में श्रमिकों का सम्मान करने सहित यह भी कही कि हम उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्हे छाया देने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक अमले से बात करेंगे, साथ ही […]