कांग्रेस ने लालता चौक में किया श्रमिकों का सम्मान, श्रमिको के अधिकार के लिए कांग्रेस लड़ेंगी लड़ाई

सीधी। श्रमिकों के हितों को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने आज लालता चौक में श्रमिकों का सम्मान करने सहित यह भी कही कि हम उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्हे छाया देने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक अमले से बात करेंगे, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक संगठन बनाकर रजिस्ट्रेशन करा दीजिए, इसका खर्चा जो भी होगा हम वहन करेंगे। आपके साथ अन्याय नहीं होगा।
इस दौरान काफी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति देखी गई।
कांग्रेस अध्यक्ष के इस फैसले से मजदूरों ने तालियों के साथ यह दिखाया कि आज मेरे हितों के लिए कोई पदाधिकारी सामने आए हैं। इसके लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रति श्रमिक मजदूरों ने आभार भी ज्ञापित किए हैं।
इस दौरान सैकड़ा भर से ज्यादा मजदूरों को कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान रिंकू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों के हितों को लेकर सरकार कोई काम नहीं कर रही है, लेकिन अब उनके हित के लिए हम आगे आएंगे। उनकी छाया के लिए टीन शेड एवं पानी की व्यवस्था की भी पहल कराई जाएगी। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव हम लड़े थे। क्षेत्र में हमे काफी वोट भी मिले। हम हारे इसका हमे गम नहीं है, लेकिन गरीब, मजदूर, किसानों की लड़ाई हम लगातार लड़ते रहेंगे। गांव-गांव में जाकर हम आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। आज मजदूरों के साथ भी हमारे द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसी तारतम्य में हमने श्रमिकों के सम्मान को लेकर भी आज लालता चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लगा कि श्रमिकों को छाया एवं पानी तक की व्यवस्था नहीं होती है। हमारे साथी सुनील चौधरी द्वारा जानकारी देने के बाद हमने यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा सरकार गरीबों की मदद की बात करती है लेकिन मजदूरों की भलाई के लिए कोई काम नहीं कर रही है बल्कि उनके साथ भाजपा अन्याय कर रही है। ऐसे में उनके सम्मान के लिए हमने यह कार्यक्रम रखा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के हितों के लिए हमने कमेटी बनाने का निर्णय लिए हैं। मजदूर संगठन खुद कमेटी बनाए जो खर्चा होगा वह हम वहन करेंगे। जिससे शासन प्रशासन से जो दिक्कतें हो रही है उस पर हम अमल कर पाए। इन सब मुद्दों को लेकर हम प्रशासन से भी बात करेंगे।
श्रमिकों के सम्मान समारोह में आगे ज्ञान सिंह ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ मजदूरों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। चाहे जो भी स्थितियां हो उस पर हम कहीं पीछे हटने वालों में नहीं है। शोषित मजदूर की हालत यह है कि शासन का दर रेट मजदूर के लिए बहुत कम है, गांव में मजदूरी करने जाते हैं जहां अधिकतर शिकायतें मिलती है कि 8 घंटे की जगह 12 घंटेे मजदूरों से काम किया जाता है। ऐसे मजदूर की शोषण को लेकर हम आवाज उठाना शुरू कर दिए हैं। निश्चित रूप से मजदूर जो दूसरों का घर बनाते हैं, दूसरों की इमारते बनाते हैं लेकिन आज वह खुद परेशानी महसूस कर रहे हैं उनके सम्मान के लिए हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया है।

 

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नरेंद्र मोदी का लोकसभा 2024 के लिए मास्टर स्ट्रोक – रीती पाठक

सीधी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में, सीधी विधायक रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी की अध्यक्षता और लोकसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक केके तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के […]