सीधी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में, सीधी विधायक रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी की अध्यक्षता और लोकसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक केके तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान एवं जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार की विशिष्ट उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पदयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पदयात्रा के पूर्व सीधी विधायक रीती पाठक बतौर मुख्य अतिथि बहनों को संबोधित करते हुए कहीं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन 2024 का मास्टर स्ट्रोक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का प्रत्येक व्यक्ति बधाई और धन्यवाद का पात्र हैं। मैं क्षेत्र की जनता की ओर से सभी का धन्यवाद व्यापित करती हूं।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूती मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कृत्य संकल्पित है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी ने कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए सभी बहनों का आभार व्यापित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हम सभी बहनों के लिए कल्याणकारी होगा और हम सभी विधायिका के अंग बन सकेंगे।
सैकड़ो महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर स्थानीय पूजा पार्क में गणेश जी की पूजा अर्चना के पश्चात पूजा पार्क से गांधी चौक और गांधी चौक से पूजा पार्क तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए के संकल्प के साथ, भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पदयात्रा निकाली गई।


