प्रदेश के हर जिलो में होगी दुग्ध जांच की चलित प्रयोगशाला, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

भोपाल। मार्केट में बिकने वाला दूध शुद्ध है या नही, इसकी जांच करने के लिए प्रदेश के हर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के पास एडवांस्ड मिल्कोमीटर होगा।
इस उपकरण को अगले माह के पहले सप्ताह में प्रत्येक जिले को उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।
अभी भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) द्वारा प्रदेश के 15 जिलों में खाद्य चलित प्रयोगशाला की सौगात दी गई है, जिसमें पुराने मिल्कोमीटर लगे हैं। अब इनको नए एडवांस्ड मिल्कोमीटर से अपडेट किया जाएगा।
वहीं, प्रदेश में आने वाली 40 नवीन चलित प्रयोगशालाओं में पहले से एडवांस्ड मिल्कोमीटर लगे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि पुरानी चलित प्रयोगशालाओं में लगे मिल्कोमीटर में चार-पांच जांच ही हो पाती थी। अब एडवांस्ड उपकरण से दूध से जुड़ी 35 तरह की जांच आसानी से हो सकेंगी। इतना ही नहीं, दुग्ध जांच की रिपोर्ट भी दो-तीन मिनट में मिल जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश में अभी 15 चलित खाद्य प्रयोगशाला हैं। इनमें अभी जो मिल्कोमीटर हैं, उसमें 4 से 5 तरह की जांच होती है। जबकि एडवांस्ड मशीन में 35 तरह की जांच होगी। वहीं आने वाली 40 नई चलित प्रयोगशालाओं में यह मिल्कोमीटर अपडेट वाला ही लगा है। इसके साथ ही पहले से चल रहे 15 वाहनों में इसे अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में हर प्रयोगशाला तीन से पांच जिलों में जाकर जांचें कर रही है।

 

Next Post

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई करते हुए एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते धरदबोचा

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने सहा. उपनिरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरदबोचा। बता दे कि लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को भानपुर विदिशा रोड गीता नगर निवासी हेमंत कुमार ने आवेदन देकर शिकायत किया था कि एएसआई संतोष दांगी उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जांच करने […]