इंदौर। एक परिवार ने बिल्डर से परेशान होकर सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया।
हालांकि शरीर पर पेट्रोल उड़लने के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों को पकड़ लिया। इस मामले में देर रात थाने में भी हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर रवाना कर दिया।
घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी गोकुल हरियाले ने बिल्डर अतुल अग्रवाल पर पचास लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि गोकुल हरियाले पहले बिल्डर अतुल अग्रवाल के यहां काम करता था।
बिल्डर अतुल अग्रवाल ने बड़िया कीमा में ओम साईं विहार के नाम से काॅलोनी काटी थी।
आरोप है कि उसने गोकुल हरियाले द्वारा निवेश करवाए लोगों के साथ धोखा किया है।
मंगलवार रात वह परिवार सहित बिल्डर अतुल अग्रवाल के घर पहुंचा और धरने पर बैठ गया। उसने सामूहिक आत्मदाह की धमकी दी और पेट्रोल डाल लिया। गोकुल हरियाले के साथ वो लोग भी आए जिन्होंने बिल्डर अतुल अग्रवाल की टाउनशिप में निवेश किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और घटना टाली।


