कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर थाना क्षेत्र के एसएसटी नाके पर लगातार सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के मुताबिक श्रद्धा वेयर हाउस के सामने एसएसटी नाके पर आने जाने वाले वाहनों की सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है। इस दौरान यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 6 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया।
साथ ही तीन वाहनो के शीशो में काली फ़िल्म लगी हुई थी, तीनो वाहनों की मौके पर काली फ़िल्म निकलवा कर जुर्माना वसूल किया गया।
अनूप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि एक लोडिंग पिकअप वाहन में सवारी बैठाए पाए जाने पर पुलिस द्वारा सवारियों को उतरवाकर दूसरे वाहन से गंतव्य पर भिजवाया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में भी चलानी कार्यवाही की गई।
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अविनाश मिश्रा, आशीस श्रीवास, दान बहादुर, आरक्षक महेश, मणि सिंह एवं ओम शिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


