सीधी। नेहरू युवा केंद्र एवं यातायात थाना द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत रैली निकाली गई।
रैली के मुख्य अतिथि यातायात थाना प्रभारी डीडी सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सहा. उपनिरीक्षक बुद्धिराज कोल रहे।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के एपीएस अर्जुन सिंह, एमटीएस संतोष कुमार, निरीक्षक पंकज पटेल, सूरज सिंह, सुनील सिंह यातायात थाना के पुलिसकर्मी एवं युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

