सिंगरौली। बुधवार देर शाम नाबालिग की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए। परिजन के साथ मौजूद भीड़ ने पहले मोरवा थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर के बाहर खड़े स्कॉर्पियों वाहन को आग के हवाले कर दिया।
बता दे कि सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के बाद बुधवार देर शाम तनाव के हालात निर्मित हो गए। नाबालिग का शव मिलने के बाद परिजन के साथ-साथ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी आक्रोश के चलते भीड़ ने पहले तो मोरवा थाने में जमकर हंगामा किया, फिर भीड़ हत्या के एक आरोपी के घर के बाहर पहुंची और वहां भी जमकर बवाल कर घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को भी आग के हवाले कर दिया, देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिसके चलते क्षेत्र में हड़कप मच गया।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ मोरवा थाने के गेट के सामने जमा हो गई। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी भीड़ द्वारा जमकर नारेबाजी शुरू की गई। बताया जा रहा है कि, नाबालिग 2 दिन पहले अचानक लापता हुआ था, जिसके बाद से लगातार जारी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई।
इसी बीच बुधवार शाम नाबालिग का शव मिलने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। परिजन के साथ स्थानीय लोग हत्या की आशंका जताते हुए मोरवा थाने के गेट पर इकट्ठे हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया। यहां भीड़ का गुस्सा पुलिस पर इस कदर बढ़ा कि, लोगों ने थाने के गेट पर तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं, उग्र हुई भीड़ ने थाना परिसर में खड़े पुलिस सुरक्षा वाहन पर भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने थाने पर तैनात पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। यही नहीं, पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर तक फैंका गया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, साथ ही लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग पवन शाह को उसके दोस्त सुधांशु गुप्ता, पवन और इरशाद शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पवन 9 मार्च से लापता था। बुधवार को उसका शव सूने घर में क्षत-विक्षत हालात में मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
बताया जाता है कि पवन आरोपियों पर होली के दिन रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण रंजिशवश आरोपियों ने हत्या कर दी।


