सुधाकर सिंह परिहार को मिली जयंत चौकी की कमान

सिंगरौली। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने जिले के पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए दो चौकी प्रभारी को बदला है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुटार चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार को जयंत की कमान सौंपी गई। वहीं, जयंत चौकी प्रभारी रहे (उनि) अभिषेक पांडेय को लाइन अटैच किया गया है एवं (उनि) साहब लाल सिंह को खुटार चौकी की नई जिम्मेदारी मिली है।
जानकारी के अनुसार सुधाकर सिंह परिहार ने शनिवार की देर शाम जयंत चौकी पहुँचकर पदभार ग्रहण कर लिया है।

 

Next Post

एक्सीलेंस कॉलेज की छात्राएं संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बनी विजेता

सीधी। संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रीवा, सतना, सीधी एवं शहडोल की महाविद्यालयीन महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चारों टीमों के मैच एक दूसरे के बीच खेला गया, जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी की छात्राओं ने प्रथम मैच में सतना को पराजित किया। […]