नौकरी का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी, प्रत्येक से पांच से सात लाख रुपये लेने का आरोप, 42 युवक बने शिकार

DR. SUMIT SENDRAM

नेपानगर। डाकघर के एक कर्मचारी द्वारा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करोड़ों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक डाक विभाग के कर्मचारी रईस ने नगर के 22 और जिलेभर के कुल 42 बेरोजगारों का शिकार किया है।
आरोप है कि प्रत्येक युवको से पांच से लेकर सात लाख रुपये तक वसूले गए है।
आरोपी ने सभी को ग्रामीण डाक सेवा में नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए सिक्यूरिटी डिपाजिट के नाम पर यह राशि ली गई थी।
बताया गया कि आरोपी रईस वर्ष 2022 से यह धोखाधड़ी करता आ रहा था। युवकों को जब सालों बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रविवार शाम शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी कर्मचारी काे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
पीड़ित युवकों ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने युवाओं से ग्रामीण डाक सेवा में आफलाइन भर्ती करवाने की बात कही थी। इसके लिए 2022 में रुपए लिए गए थे। बीते तीन साल में उसने कई युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी ट्रेनिंग लेटर भी दिए। जब किसी की भी ज्वाइनिंग नहीं हुई तो संदेह हुआ। इसके बाद सभी ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवाओं ने शिकायत दर्ज कराई।
नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि नगर के दस युवाओं से ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। कर्मचारी रईस से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पोस्ट आफिस सहित खंडवा कार्यालय से भी जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

पानी निकासी नहीं होने से नहर का पानी घुसा खेत में, मक्का फसल को नुकसान

बड़वानी। रबी सीजन के दौरान इस समय इंदिरा सागर की नहरों में पानी भरा हुआ है। इस दौरान टूटी फूटी और जल निकासी के अभाव में रिसाव की स्थिति में किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सोमवार सुबह अंजड़ क्षेत्र के मोहीपुरा में एक खेत के पास से […]