ग्राम हर्रई में सीधी सांसद ने डायरिया पीड़ितों से मुलाक़ात कर जाना हालचाल

सीधी। सांसद राजेश मिश्रा दिन गुरुवार दिनांक 19 सितंबर 2024 को ग्राम हर्रई पहुंचे। जहां उन्होंने धौहनी विधानसभा के ग्राम हर्रई के सभी डायरिया प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
इसके साथ ही जो लोग डायरिया के कारण काल के गाल में समाहित हो चुके हैं, उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके दु:खद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
लोकसभा क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम हर्रई में पहुंचे और वहां का हाल जाना, साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने गांव में जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों की टीम को निरंतर बीमारी नियंत्रण में लगे रहने के लिए निर्देश दिए हैं और साथ ही डायरिया नामक बीमारी का उपचार करके जड़ से समाप्त करने और ग्रामीणों को इस डायरिया नामक बीमारी से मुक्ति दिलाने हेतु निर्देश दिए हैं।
वहीं, इस दौरान ग्रामवासियों के द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भी क्षेत्र का भ्रमण करके पेयजल, विद्युत, सड़क एवं विद्यालय से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

बच्ची से दुष्कर्म मामले में फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपी को फांसी देने की मांग, प्रशासन ने स्कूल किया सील

भोपाल। राजधानी के एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले में गुरूवार को हिंदू संगठनों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आईटी शिक्षक कासिम रेहान को फांसी की सजा दी […]