बच्ची से दुष्कर्म मामले में फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपी को फांसी देने की मांग, प्रशासन ने स्कूल किया सील

भोपाल। राजधानी के एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले में गुरूवार को हिंदू संगठनों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आईटी शिक्षक कासिम रेहान को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द की जाए।
जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और स्कूल को सील कर दिया गया। स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है।
इसके साथ ही प्रशासन ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसमें समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 13 सितंबर को 35 वर्षीय शिक्षक कासिम रेहान ने तीन वर्ष सात माह की बच्ची से मौका पाकर स्कूल के वाशरूम में दुष्कर्म किया था। उसी रात बच्ची की मां ने पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं, जिसके बाद अगले दिन उन्होंने कमला नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
इधर, मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो कमिश्नर ने चार सदस्यीय एसआइटी का गठन कर दिया है, जो जांच करेगा।

 

Next Post

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर ट्रैक्टर पर होकर सवार निकले दिग्विजय व जीतू पटवारी, पुलिस ने रास्ता रोकने खड़े कर दिए डंपर

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर हर जिले में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इंदौर में किसान न्याय यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हो रहे हैं। दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले है। इधर, […]