मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री से की सौजन्य भेंट

भोपाल। मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. केआरएस संबाशिवा राव ने भोपाल में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंद्र सिंह परमार से सौजन्य भेट की।
इस दौरान मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह मौजूद रहे।
भेंटवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. केआरएस संबाशिवा राव ने मंगलायतन विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार एवं छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए उठाए गए शैक्षणिक कदमों के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार को अवगत कराया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति को बधाई दी एवं राष्ट्र लक्ष्य और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बीएस नागाकिशोर, रिसर्च सेल समन्वयक डॉ. वसूजा देवी किशोर, निदेशक (प्रशासन) डॉ. आशुतोष सक्सेना उपस्थित रहे।
उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार ने संस्था के सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Next Post

प्रदेश की 50 लाख से अधिक किशोरियों को लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

भोपाल। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में नौ से 14 वर्ष तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाने की बात कही गई है। मध्य प्रदेश में 50 लाख से अधिक किशोरियां इस उम्र वर्ग में हैं, जिन्हें टीकाकरण से लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने वर्ष […]