दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के जबलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर दो ट्रक आपस में भिड़ गए। तेज धमाके के साथ ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक ट्रक ड्राइवर और घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ट्रक में कितने लोग बैठे थे, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बताया गया कि शनिवार देर रात एक ट्रक जबलपुर से गेहूं लेकर मंडला की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक लोहे के पट्टे लेकर रायपुर से जबलपुर आ रहा था। बरेला पहुंचते ही दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक में फंसे एक ड्राइवर को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड, पुलिस और डायल-100 को सूचना दी। आग भीषण होने के कारण दूसरे ड्राइवर को नहीं बचा सके।

 

Next Post

कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, कुछ दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम हुए आग के हवाले

सतना। शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और […]