दो घोड़े की लड़ाई में एक घोड़ा हुआ ऑटो रिक्शा में सवार, नागरथ चौक में दो घोड़े की हुई घमासान लड़ाई में तीन लोग घायल

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र नागरथ चौक में दो घोड़े आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते घोड़े शोरूम में जा घुसे। लड़ाई के दौरान शोरूम में काफी तोड़फोड़ हुई। जिसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों घोड़े सड़क पर आ गए। इसी बीच सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा गुजर रहा था, तभी एक घोड़ा सीधे उसमें घुस गया। ऑटो चालक सहित दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने दौड़कर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाई गई। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को ऑटो से निकाला। तब तक वह छटपटाता रहा। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों घोड़े वहां से चले गए।
यह घोड़े किनके थे, फिलहाल इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीते दो-तीन दिनों से ये दोनों घोड़े अक्सर चौराहे पर लड़ते देखे गए हैं। नगर निगम को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज तीन लोग घायल हो गए।

 

Next Post

जनजाति कार्य विभाग के उपायुक्त जगदीश सरवटे के घर पर मिली बाघ की खाल, उपायुक्त के घर ईओडब्लू की दबिश, छापेमारी के दौरान मिले लगभग 6 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति

जबलपुर। जनजाति कार्य विभाग के उपायुक्त जगदीश सरवटे के घर पर ईओडब्ल्यू ने छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को ईओडब्ल्यू ने उपायुक्त जगदीश सरवटे के आधारताल स्थित बंगले में छापा मारा। इस दौरान ईओडब्ल्यू ने बाघ की खाल बरामद की। यह खाल लगभग 30 साल पुरानी बताई जा रही […]