सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देश मे समस्त अनुभाग के डीएसपी, एसडीओपी के मार्गदर्शन मे थाना-चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रो में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुए 9 किलो 650 ग्राम गांजा सहित सफारी वाहन एवं अपाची मोटर साइकिल को जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी पिपराव विवेक द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर रोड से भैसरहा टोल प्लाजा की तरफ एक सिल्वर कलर की सफारी गाड़ी जिसमें तीन लोग बैठकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने आ रहे है। चौकी प्रभारी स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर भैसरहा टोल प्लाजा की तरफ रवाना हुए थे, उसी दौरान सफारी वाहन आती हुई दिखाई दी जिसे घेराबंदी का रोका गया जिसके अंदर बैठे 3 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा दो व्यक्तियों को पुलिस कर्मियों के द्वारा पकड़ा गया।
पकडे गए आरोपियों मे विकास द्विवेदी उर्फ पंकू, योगेंद्र पाठक दोनो निवासी मर्यादापुर के बताए गए हैं। भागने वाले व्यक्ति अतुलेश उर्फ़ भैयन पाठक निवासी मर्यादापुर रामनगर सतना का होना बताया।
सफारी की तलाशी लेने पर 5 पैकेट गांजा पाया गया। वजन मे 5 किलो गांजा कीमती 50 हजार रूपये का मिला। उपरोक्त मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन कीमती 6 लाख कुल कीमती 6 लाख 50 हजार रुपए की जब्ती की गई।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी, चौकी प्रभारी विवेक द्विवेदी, आरक्षक सचिन कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।
अन्य प्रकरण में मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेल को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में पीछे काले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री हेतु ब्योहारी से चमराडोल की तरफ आ रहा है।
थाना प्रभारी मझौली स्वयं नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम चमराडोल बनास नदी, हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर नाकाबंदी की गई। जो कुछ देर बाद व्योहारी तरफ से मुखबिर के बताए गए हुलिया के अनुसार व्यक्ति एक मोटर सायकल में पीछे काले रंग का पिट्ठू बैग रखे आते दिखा जिसे नाकाबंदी कर पकडा गया।
पकड़ा गया आरोपी कुलदीप उर्फ बबलू सेन पिता स्व. मोले सेन(25) निवासी बराछ थाना ब्योहारी के कब्जे से 3 किलो ग्राम गांजा कीमती 30 हजार रूपये का मिला।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक बघेल, सहा. उपनिरीक्षक कमलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र बाग़री, आरक्षक विवेक द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस द्वारा 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12000 रुपये, थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह द्वारा द्वारा 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8500 एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी द्वारा 250 ग्राम गांजा कीमती 2500 रूपये कुल 1650 ग्राम कीमती 23000 रुपये जब्त कर आरोपियों पर पृथक-पृथक कार्यवाही की गई है।


