मध्यप्रदेश में बनेगा पहला क्वांटम कम्प्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी की दौड़ में इंदौर ने लगाई बड़ी छलांग

इंदौर। मध्यप्रदेश हाईटेक टेक्नोलॉजी की दौड़ में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में 3 वर्षो में क्वांटम कम्प्यूटर तैयार होंगे। ये कम्प्यूटर रूम टेम्परेचर पर काम करेंगे।
ऐसा करने वाला यह मध्यप्रदेश का इकलौता संस्थान होगा।
यह तकनीक नई दवाइयों की खोज में मददगार होगी।
अभी दवाइयों की खोज में वर्षों लगते हैं।
यह सिस्टम अणुओं के व्यवहार को सटीक सिमुलेट करेगा। दुर्लभ बीमारियों की दवा जल्द बन सकेगी।
साथ ही इंटरनेट सुरक्षा ज्यादा मजबूत होगी। साइबर सिक्योरिटी बढ़ेगी। ट्रैफिक, फ्लाइट शेड्यूल में आ रहीं ऑप्टिमाइजेशन की समस्या भी यह हल करेगा। इससे ईंधन बचेगा।
देश के 23 संस्थानों में नेशनल क्वांटम मिशन के तहत क्वांटम कम्यूप्टिंग लैब के लिए 8000 से ज्यादा आवेदन आए। इनमें से 23 संस्थान चुने। ज्यादातर आईआईटी-ट्रिपल आईटी हैं।
मध्यप्रदेश से श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस को चुना।
संस्थानों को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस-टेक्नोलॉजी (डीएसटी) 1-1 करोड़ रुपए फंड देगा।
संस्थान में क्वांटम कम्प्यूटिंग की पढ़ाई और रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां पहले से 15 सीटों पर एमटेक इन क्वांटम कम्प्यूटिंग कोर्स चल रहा है। अब बीटेक में 20 क्रेडिट का माइनर प्रोग्राम शुरू होगा। हर सेमेस्टर 5-5 क्रेडिट दिए जाएंगे। इस कोर्स में 30 सीटें रहेंगी। इसे करने वाले छात्रों को बीटेक के साथ अतिरिक्त डिग्री मिलेगी।
राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में भी हिस्सा ले सकेंगे।
एसजीएसआइटीएस के फिजिक्स के एचओडी जेटी एंड्रूस थॉमस ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के लिए भी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम साबित होगा। आने वाले 3 साल में लक्ष्य पूरा होने पर इंदौर क्वांटम टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

 

Next Post

1857 के पूर्व नर्मदा तट पर हुई आजादी की पहली क्रांति, प्रसिद्ध संत दादा गुरु का दावा

भोपाल। राजधानी भोपाल में लोधी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भेल के जंबूरी मैदान पर यह कार्यक्रम राजा हिरदेशाह लोधी की 168वीं पुण्यतिथि के मौके पर रखा गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोधी समाज को वीरता और‍ किसान योद्धा परंपरा […]