इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज प्रो. राकेश सिंघई को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त कर दिया है।
प्रो. राकेश सिंघई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवपुरी के निदेशक पद पर पदस्थ हैं।
बता दे कि पूर्व कुलपति डॉ. रेणू जैन का कार्यकाल 27 सितंबर को पूरा हो गया था।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए पिछले दिनों साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें इंदौर से भी चार लोग शामिल हुए थे।


