होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, घर घर माँ गायत्री को पहुंचाने का संकल्प उठाया गायत्री शक्तिपीठ ने

जबलपुर। घर घर माँ गायत्री को पहुंचाने का संकल्प गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर द्वारा लिया गया।
इस संकल्प के तहत रांझी में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी हुई देव कन्याओं के कु. पल्लवी, कु. गीतिका, कु. अंशिका की टोली द्वारा संपन्न कराया गया।
आयोजित यज्ञ में उन्होंने बताया कि विश्व का ऐसा कोई भी कार्य, संकल्प या मनोकामनाएं नहीं है जो कि गायत्री के यज्ञ एवं गायत्री महामंत्र के माध्यम से पूर्ण ना की जा सके।
राजा दशरथ द्वारा श्रृंगी ऋषि से यज्ञ कर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भारत एवं शत्रुघ्न जैसे तेजस्वी पुत्रों को इस धरती पर लाकर असुरों के सन्हार का कार्य किया था।
पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ परियट ग्रीन कॉलोनी, मोहनिया, रांझी महिला मंडल एवं प्रज्ञा मंडल के सदस्यों ने व्यवस्थापरक सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने इस यज्ञ में शामिल होकर गायत्री महामंत्र का नित्य जाप कर अपने जीवन को सफल बनाने एवं विभिन्न प्रकार के नशे एवं धूमपान को छोड़ने का संकल्प लिया।

 

Next Post

नवनियुक्त विधायकों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिए आदर्श आचरण के टिप्स

भोपाल। एक विधायक का सदन में भूमिका और आचरण कैसा हो, जनहित के मुद्दों को कैसे नियम-प्रक्रिया के अंतर्गत उठाया जाए, बजट चर्चा में किस तरह बात रखें और अन्य विधायी कार्यों की क्या प्रक्रिया है? इसके लिए विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार सुबह 11 बजे विधानसभा के […]