बैरागढ़ में कारिडोर में पार्क करना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने पांच कारों को उठाया क्रेन से

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में संतजी की कुटिया से सीहोर नाका तक बीआरटीएस कारिडोर हटाए जाने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में थाना बैरागढ़ चौराहा से चंचल चौराहा तक मुख्य मार्ग एवं बीआरटीएस कारिडोर पर दुकानदारों/ग्राहकों द्वारा वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर एक अलग से क्रेन तैनात कर दी है।
कारिडोर में पार्क की गई पांच कारों को क्रेन से उठाकर थाने पहुंचाया गया। कार चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी गई है।
एसीपी ट्रैफिक विजय दुबे ने बताया यातायात पुलिस द्वारा बैरागढ थाना चौराहा से चंचल चौराहा, काली मंदिर तिराहा तक मुख्य मार्ग एवं बीआरटीएस कारिडोर को हटाकर रोड डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है। इस दौरान कतिपय लोग कारिडोर एवं सड़क के किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। उन वाहनों को हटवाने हेतु यातायात क्रेन, एसटीएस. मोबाइल व यातायात स्टाफ का लगातार भ्रमण कराकर व उद्घोषणा कर समझाइश दी जा रही है। साथ ही मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवाने के साथ ही उनके चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Next Post

यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों से मिले सीएम मोहन यादव, किया सम्मान

भोपाल। लोक सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित प्रदेश के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया और उनसे भेंट की। सीएम मोहन यादव ने इन सफल प्रतिभागियों का सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के […]