अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर साइकिल सवार की मौत

सीधी। जिले के थाना अमिलिया अंतर्गत चुरहट मुख्य मार्ग के ग्राम डिहुली में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि सीधी की ओर से अमिलिया जा रही बस क्रमांक एमपी 53 पी 0384 और अमिलिया की ओर से पटपरा जा रहा साइकिल सवार को शराब के नशे में धुत बस चालक तेज रफ्तार बस लेकर अनियंत्रित होकर कुचल दिया,जिससे मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
सूत्र बताते हैं कि बस को बस चालक नहीं बल्कि बस का क्लीनर चल रहा था, जो अब बस चालक इतनी सकरी सड़को को ट्रेनिंग हॉल बना चुके हैं,
ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती ही रहती है।
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि साइकिल सवार मृतक का नाम सुदर्शन पटेल पिता शिवनारायण पटेल निवासी ग्राम खड़वड़ा उम्र तकरीबन 40 से 45 वर्ष को बुरी तरह से कुचल दिए जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही अमिलिया थाना प्रभारी आरके वैश्य एवं पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मामले को लेकर अमिलिया पुलिस की विवेचना जारी है।

 

Next Post

डकैती की योजना बना रहे चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक हुआ फरार

सीधी। शहर के कुछ दूरी पर आम के पेड़ के नीचे डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है। आरोपियों के कब्जे से डकैती डालने के लिए सामान भी मिला है। जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा से […]