सीधी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के पोडी चौकी का मामला सामने आया है, जहां पर एक कलयुगी नाबालिक पुत्र ने अपने नाबालिक दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी है।
मामले के संबंध मे कुसमी थाना प्रभारी भूपेश कुमार वैश से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल यादव साकिम लुरघुटी नं.1 के छोटे भाई ने पोड़ी चौकी मे इस मामले के संबंध मे जानकारी दी, जिस पर गंभीरता दिखाते हुए पोडी चौकी प्रभारी जय नारायण श्रीवास्तव ने नाबालिक पुत्र से कड़ाई से पूछताछ की जिसमें पुत्र ने खुलासा करते हुये बताया कि मेरे पिता गोपाल यादव मेरी मां एवं मेरे साथ आए दिन गाली गलौज किया करते थे इससे तंग आकर उसने दिनांक 08/06/2024 को घर मे रखी कुल्हाड़ी से अपने पिता के गर्दन पर वार करके मौत के घाट उतार दिया एवं अपने नाबालिक दोस्त के साथ मिलकर घर से दूर जंगल कोजीडोल के जंगल के पास के खेत के नीचे गड्ढा खोदकर लाश गाड दिया।
मामले पर पोड़ी चौकी पुलिस प्रभारी ने नायब तहसीलदार सहित टीम के द्वारा स्थल पर पहुंचकर शव निकलवाया।
मृतक गोपाल यादव के छोटे भाई ने अपने बडे भाई के शव की पहचान की।
पुलिस कुल्हाड़ी सहित अन्य औजार जब्त कर दोनों नाबालिक के खिलाफ धारा 302 एवं 201 कायम करते हुए विवेचना में जुट गई।


