भिंड। जिले के नगागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जखमौली गांव में ट्रैक्टर की ट्राली खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गयाा।
इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमे गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया है।
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई गई है।
नगागांव पुलिस ने फिलहाल काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


