उमरिया के ताला गांव में जंगली हाथी के घुसने से मचा हड़कंप, कई वृक्षों को किया तहस-नहस

उमरिया। शुक्रवार की रात करीब दस बजे एक जंगली हाथी ताला गांव में घुस गया।
इस दौरान जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि, जंगली हाथी के हमले में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक जंगली हाथी ताला के जंगल से निकलकर रात में ताला गांव पहुंच गया। मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे एक कटहल के पेड़ को उखाड़कर हाथी ने गिरा दिया। इस पेड़ पर सैंकड़ों की संख्या में कटहल लगी हुई थी जिन्हें हाथी ने खा लिया जिससे उसका पेट भर गया और वह कुछ ही देर में शांत भी हो गया। हालांकि, कटहल का पेड़ उखाड़ने से पहले वह काफी भूखा लग रहा था और उसने कई अन्य पेड़ों को भी तहस-नहस कर दिया था।
जंगल हाथी जब गांव में उत्पात मचा रहा था तब गांव के युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया। पेट्रोल पंप के पास जब हाथी कटहल का पेड़ उखाड़ रहा था उस दौरान पास के घर की छत पर खड़े लोगों ने उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो में हाथी कटहल के पेड़ को जोर-जोर से इस तरह हिला रहा है कि लगता है जैसे तूफान आ गया हो। हाथी कहीं घर को नुकसान न पहुंचा दे इस भय से छत पर खड़े लोग उसकी दिशा में टॉर्च से रोशनी मार रहे थे जिसे देखकर हाथी दूसरी दिशा में चला गया। हालांकि, हाथी काफी देर तक ताला गांव में बना रहा और आधी रात के करीब वापस जंगल की दिशा में लौट गया।

 

Next Post

दुल्हन की तरह श्रृंगार कर बीसीए के छात्र ने लगाई फांसी, भंवरकुआं थाना क्षेत्र का मामला

इंदौर। भंवरकुआं थानांतर्गत 21 वर्षीय छात्र पुनीत दुबे ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में बीसीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई करता था। वही, आत्महत्या के पूर्व उसने दुल्हन की तरह साड़ी, चूड़ियां पहन कर श्रृंगार किया था। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया […]