दुल्हन की तरह श्रृंगार कर बीसीए के छात्र ने लगाई फांसी, भंवरकुआं थाना क्षेत्र का मामला

इंदौर। भंवरकुआं थानांतर्गत 21 वर्षीय छात्र पुनीत दुबे ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में बीसीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई करता था।
वही, आत्महत्या के पूर्व उसने दुल्हन की तरह साड़ी, चूड़ियां पहन कर श्रृंगार किया था। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
भंवरकुआं थाना प्रभारी
राजकुमार यादव के मुताबिक नर्मदा कॉलोनी रायसेन निवासी पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में पढ़ता था और संतनगर कॉलोनी (खंडवा रोड) स्थित इंद्रजीत सिंह भाटिया की मल्टी में किराए से रहता था। परिजनों द्वारा फोन लगाने पर कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उन्हें शक हुआ। परिचितों को देखने भेजा तब पता चला उसने फांसी लगा ली।
मृतक ने साड़ी, चूड़ियां पहन कर दुल्हन की तरह श्रृंगार कर रखा था।
मृतक के पिता त्रिभुवन दुबे खेती करते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुनीत कोचिंग से निकलते ही कॉल करता था। लेकिन शुक्रवार को किसी से बात नहीं की। पहले दोस्तों के साथ रूम लेकर रहता था। आठ दिन पूर्व ही उसने भाटिया की मल्टी में कमरा लिया था।
पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का ही है, लेकिन प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।

 

Next Post

एम्स भोपाल में आधे घंटे में बदला जा सकेगा दिल का वाल्व, ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन की जल्द होगी शुरुआत

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित “एम्स” मध्य भारत का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां हृदय के वाल्व बदलने में अब चार घंटे नहीं लगेंगे। यहां बिना चीरा लगाए ही वाल्व बदला जाएगा। वहीं, इस प्रक्रिया में मात्र आधे घंटे का समय लगेगा। यानी कि अब ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता […]