जंगल में आग लगने की घटना से बचने के लिए वन विभाग के अधिकारी सतर्क, 15 मार्च से तेंदूपत्ता किया जाएगा संग्रह

जबलपुर। जिले में वन विभाग के द्वारा गर्मी के मौसम में तेंदूपत्ता संग्रह और आगजनी की घटना को रोकने के लिए कमर कसे हुए हैं।
वन विभाग के अधिकारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि तेंदू पत्ता संग्रह का कार्य 15 मार्च से शुरू किया जाएगा, जिसे लेकर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही साथ जबलपुर जिले में लगभग 27000 हेक्टेयर में जंगल फैले हुए है, जहां आग से बचाने के लिए लगातार वन विभाग के स्टाफ को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीण समितियां को भी जानकारी दी जा रही है कि वह आसपास के जंगलों में आज न लगाए और दूसरों को भी जंगल में आग न लगाने दे।
जंगल में आग लगने की वजह से जंगल में रहने वाले अनेक वन्य प्राणी आग की चपेट में आ जाते हैं और अनेक हरे-भरे पेड़ भी आग में स्वाहा हो जाते है, जिससे जंगल को काफी नुकसान के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

 

Next Post

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए जमा किए 33 लाख रुपये साइबर ठगों गैंग ने ठगे, साइबर हेल्‍पलाइन ने बचाए 26 लाख

इंदौर। सेवानिवृत्त शिक्षक ने लिवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए जो जमा पूंजी जमा की थी, उसे साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिया। उन्हें मनी लांड्रिंग, ड्रग्स सप्लाई में लिप्त होने होने का आरोप लगाते हुए पूछताछ करने का झांसा दिया। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने पर अपराध […]