डेलीवेरी कोरियर सर्विस से बिक रही कोरेक्स, पुलिस गहराई से जांच में जुटी

सीधी। जिले में अवैध नशे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। जहां कोरेक्स से लेकर स्मग, गांजा और शराब तक शामिल है। जहां पुलिस से कार्यवाही भी करती है और उन्हें गिरफ्तार भी करती है।
ऐसा ही एक मामला सीधी जिले से सामने आया है, जो सबको हैरान कर देने वाला था।
चोरी से अवैध चीज बेचने का कार्य तो लगातार चल रहा था लेकिन इस प्रकार अभी तक नहीं हो पाया था। कोरियर सर्विस के माध्यम से नशीली चीजों को मंगा कर बेचे जाने के बारे में कोई सोच नहीं सकता था।
सीधी जिला मुख्यालय से महज आधे ही किमी की दूरी पर शहर की ऊंची हवेली में डेलीवेरी कोरियर सर्विस है। जहां अवैध रूप से नशे की खरीद परोक्ष की जाती है ऐसी पुलिस को सूचना मिली थी।
जिसके बाद सीधी शहर की ऊंची हवेली में पुलिस के द्वारा दबिश दी गई। जहां 480 नग नशीली कफ सिरप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। लेकिन पुलिस उस वक्त हैरान हो गए जब यह कार्य कोरियर के माध्यम से किया जाता था। जहां पहले ऑनलाइन मेडिकल फार्मा के नाम से कोरेक्स मंगवाई जाती थी। उसके बाद डेलीवेरी कोरियर सर्विस में उसे रखा जाता था। फिर यहां से डिलीवरी बॉय के माध्यम से लोगों तक सप्लाई कर दिया जाता था। जिस तार को पुलिस ने पकड़ लिया है और तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

 

Next Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का निधन, अम्मा महाराज की छतरी के पास कल होगा अंतिम संस्‍कार

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और बीते दो माह से उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में किया जाएगा। माधवी राजे […]