जनमन योजना के संतोषजनक प्रगति न होने पर कलेक्टर नाखुश, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रति दिवस की प्रगति लाने के दिए निर्देश

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन मे जनमन योजना के तहत बैगा परिवारो को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हित पंचायतो में शिविर आयोजित कर योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।
जिसमें एक ही छत के नीचे पात्र हितग्राहियो का आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान योजना, बैक खाता एवं केसीसी का लाभ दिया जा रहा है। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने किये जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा लेने के पश्चात निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रति दिवस की प्रगति संतोष जनक नही है। संबंधित क्षेत्रो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने अपने स्तर से बैठक आयोजित कर समीक्षा करे तथा चल रहे शिविर का मानीटरिंग किया जाना भी सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। जिन अधिकारी कर्मचारियो की शिविर में ड्यूटी लगी है वे निर्धारित समय पर शिविर मे उपस्थित रह कर योजनाओ को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, डीपीसी आरएल शुक्ला, डीएसओ पीसी चन्द्रवंशी, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

 

Next Post

वाटर पार्क में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत

अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा में स्थित वाटर पार्क में शनिवार दोपहर डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम प्रजापति निवासी बुढार जिला शहडोल है। घटना के बाद वाटर पार्क में मालिक सहित मृतक के दोस्तों द्वारा उसे जिला […]