सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी (उनि) विशाल शर्मा के नेतृत्व में जामोड़ी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी हरिलाल सिंह निवासी ग्राम डोल उन्मुक्त थाना जामोड़ी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत जिला जेल सीधी भेज दिया है।
जमोड़ी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 02 जुलाई मंगलवार को फरियादिया सविता सिंह गोंड़ पति संतलाल सिंह गोंड (28) निवासी ग्राम डोल उनमुक्त थाना जमोड़ी रिपोर्ट लेख कराई कि ग्राम डोल उनमुक्त की रहने वाली हूँ घरेलू काम करती हूँ मेरे ससुर संत कुमार सिंह की दो पत्नियाँ थीं, पहली पत्नी के मेरे पति संतलाल सिंह संतान है और दूसरी पत्नी के हरीलाल सिंह है। हरीलाल सिंह मेरे पति संतलाल सिंह से जमीन को लेकर विवाद करता था। आज दिनांक 2/7/24 को समय करीबन 03 बजे मैं घर में खाना बना रही थी मेरे पति संतलाल सिंह वहीं बाड़ी के अंदर थे उसी समय हरीलाल सिंह अपने हाथ टांगी लेकर आया और जमीनी विवाद को लेकर मेरे पति को माँ बहन की गालियाँ देते जान से खत्म कर देने की नियत से कुल्हाड़ी के धार तरफ से पति के सिर में मारा जो दाहिने तरफ सिर (माथे) आँख के पास लगा जो कट गया काफी खून बहने लगा। हल्ला गोहार सुनकर उमेश कुमार सिंह व जगदेव बैगा आ गये तब सभी लोगों ने बीच बचाव किये तब हरीलाल सिंह टांगी लेकर वहा से चला गया और कह रहा था कि इस बार तो बच गया अगली बार जान से खतम कर देंगे। मेरे पति संतलाल सिंह को काफी गहरी चोट लगी है फिर मैं आटो से अपने पति को लेकर दवाई कराने सीधी अस्पताल आई हूँ। डॉक्टर पति संतलाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कर दिये हैं, मेरे पति बेहोश है बोल नहीं रहे है।
महिला के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 409/2024 कायम कर आरोपी की पता तलाश की गई जो फरार होने के कारण तत्काल गिरफ्त मे नहीं आया, किन्तु जामोड़ी पुलिस आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी जिससे 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
नवीन कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत मामले मे पारदर्शिता लाने हेतु
बीएनएसएस की प्रक्रिया का पालन कर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराकर पुलिस ने न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
जमोड़ी थाना प्रभारी (उनि) विशाल शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक बीरभान साकेत, प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा, राजीव यादव, आरक्षक अमित सिंह, सतीश तिवारी, के.पी.सिंह, महिला आरक्षक कृति त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक (चालक) अशोक बहरोलिया, साइबर के प्रदीप मिश्रा एवं कृष्णमुरारी की सराहनीय भूमिका रही।


