सीधी। जिले के थाना अमिलिया के नवागत थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशे की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना अंतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने हेतु मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमई 5471 पैशन प्रो काले रंग की आने की जानकारी पुलिस विभाग को हुई, जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर अमिलिया पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अमिलिया पुलिस के मुताबिक रवि साहू पिता राम लखन साहू (21) निवासी ग्राम अमिलिया, माहे मुबारक खान पिता मोहम्मद हसन (26) निवासी कोदौरा एवं सुनील कुमार दहिया पिता भाई लाल दहिया (24) निवासी ग्राम साजवानी थाना अमिलिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
सूत्रों के अनुसार इस पूरे अवैध मादक पदार्थ का मास्टरमाइंड पुलिस के हाथ नहीं लग पाया, जिनके द्वारा यह पूरा मादक पदार्थ का खेल खेला जाता है। कई वर्षों से मास्टरमाइंड मादक पदार्थ नशीली कफ सिरप गांजा इत्यादि का व्यवसाय कर रहा है.
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के उपरांत उनके परिवार जनों को सूचना दी जाकर कार्यवाही के दौरान धारा 105 एवं 185 में बीएनएसएस 2023 की के अनुरूप तलाशी एवं व्यक्ति की वीडियोग्राफी मोबाइल से कराई गई।
भारत के न्याय संहिता कानून के तहत अपराध धारा 8/20B एनडीपीएस एक्ट 1985 का घटित करना पाया गया जहां पुलिस के द्वारा आगे की विवेचना कार्यवाही की जा रही है।

