युवक की हत्या कर पुलिया के नीचे शव को छिपाकर पत्‍थरों से दिया ढांक, जाँच मे जुटी पुलिस

रतलाम। जिले के शिवगढ़ थानांतर्गत ग्राम राजापुरा माताजी-केलकच्छ मार्ग पर पुलिया के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव पुलिया के नीचे पाइप में रखकर उसके ऊपर बहुत सारे पत्थर रखकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया। हत्या किसने व क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच राजापुरा माताजी से करीब एक किलोमीटर दूर केलकच्छ मार्ग स्थित पुलिया के नीचे क्षेत्रीय ग्रामीण ने एक व्यक्ति का पुलिया के नीचे पानी बहने के लिए लगाए गए पाइप में शव पड़ा देखा। शव के के ऊपर बड़ी संख्या में पत्थर रखे हुए थे। जिसके बाद ग्रामीण ने ग्राम राजापुरा माताजी की चौकीदार तोलीबाई को जानकारी दी। तोलीबाई ने शिवगढ़ थाने पर सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, एसडीओपी (ग्रामीण) किशोर पाटनवाला सहित शिवगढ़ थाने के उपनिरीक्षक आरसी खड़िया आदि मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय देवीलाल कटारा पिता प्रभु कटारा निवासी ग्राम देवीपाड़ा के रूप में की गई। घटना स्थल से पुलिस को खून लगे पत्थर, एक लकड़ी व बीयर की टूटी बोतल मिली है।
मृतक देवीलाल कटारा के छोटे भाई मोहन कटारा ने बताया कि देवीलाल खेती व मजदूरी करता था। 8 दिन पहले ग्राम नाहरपुरा में एक किसान के खेत पर प्याज निकालने की मजदूरी करने अपनी भांजी 15 वर्षीय सोनू के साथ गया था। 19 जनवरी को दोपहर देवीलाल अपनी भांजी सोनू के साथ ग्राम राजापुरा आया था, उसने भांजी से कहा कि तू घर जा, मै दाढ़ी बनवाकर आता हूँ।
इसके बाद भांजी सोनू राजापुरा से करीब तीन किमी दूर स्थित नाना के घर चली गई थी। काफी देर बाद भी देवीलाल कटारा घर नहीं पहुंचा, तो उसके फोन किया लेकिन उसने रिसिव नहीं किया। उसके पास दो मोबाइल थे और मौके पर उसके मोबाइल नहीं मिले है।
वही, पुलिस ने मौके पर डाॅग स्कवाड को भी बुलाया। डॉग पुलिया के नीचे जहां शव रखा था, वहां से निकल बाहर आया तथा आसपास घुमता हुआ वहां से करीब 700 मीटर दूर स्थित दूसरी पुलिया के पास जाकर रुक गया। इससे माना जा रहा है कि हत्या करने वाले दूसरी पुलिया की तरफ होकर भागे होगे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

हाई स्कूल में सामान्य और विशिष्ट अंग्रेजी विषयों में बांटेगा मध्य प्रदेश बोर्ड, नई प्रणाली से विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार विषय चुनने का मिलेगा अवसर

भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों की 9वीं व 10वीं कक्षा में अगले सत्र से अंग्रेजी विषय में सामान्य और विशिष्ट के दो विकल्प मिलने लगेंगे। ऐसा नई शिक्षा नीति के प्रविधान लागू करने के लिए किया जा रहा है। यह व्यवस्था अगले शिक्षा सत्र से लागू होगी। बता दे […]