दमोह। बुंदेली साहित्य संगम सेवा पर्व पखवाड़ा शिक्षित भारत संकल्पना पर केंद्रित बुंदेली साहित्य संगम का भव्य आयोजन दमोह में साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र शासन के संस्कृति विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, साहित्य अकादमी जबलपुर के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में श्री राजसागरी जी के नेतृत्व में डॉ. कौशल दुबे, अभिमन्यु जैन, सुरेश मिश्रा विचित्र, डॉ. संध्या जैन श्रुति, डॉ. अरुणा पांडे, गुप्तेश्वर द्वारिका गुप्त, आचार्य विजय तिवारी किसलय, प्रतुल श्रीवास्तव, संदीप जैन, आचार्य आशुतोष दीक्षित, राजेश दुबे, यूएस दुबे, प्रभा विश्वकर्मा शील, अर्चना द्विवेदी गुदालू, वंदना सोनी विनम्र, चन्द्रकान्त जैन, आशुतोष तिवारी, दीपक तिवारी, विवेक सैलार, सुषमा खरे, उषा अग्रवाल, तरूणा खरे आदि ने सहभागिता दी।
गहन विषय लोक साहित्य के इतिहास में बुंदेली का अवदान, बुंदेली लोकोक्तियां की वैज्ञानिकता, आधुनिक माध्यम तकनीक के उपयोग से बुंदेली का संरक्षण विषय पर विचार विमर्श के चार सफल सत्र हुए।
संस्कृति और पर्यटन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ।
समापन सत्र का संचालन जबलपुर के आशुतोष तिवारी ने किया।


