जबलपुर। शहर में जल पूर्ति करने वाली टंकियों की साफ सफाई का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है।
इसके तहत 15 दिनों तक यह काम कराया जाएगा।
इस कारण प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में शाम के समय जलापूर्ति नहीं होगी।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ओवरहेड टैंकों की सफाई का काम साल में दो बार कराया जाता है।


