मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाने से सैलाना में तनाव, बाजार बंद, पुलिस तैनात

DR. SUMIT SENDRAM

रतलाम। जिले के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
वायरल वीडियो मस्जिद चौराहे का बताया जा रहा है, जहां ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने की कलाबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कलाबाजी करते हुए एक युवक ऊपर लगे हिंदू राष्ट्र लिखे झंडे की ओर मुंह करके आग का गुबार छोड़ते दिखाई दे रहा है।
हालांकि, झंडे के जलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजारों को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों से सामूहिक माफी मांगने की मांग पुलिस के सामने रख रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है।

 

Next Post

उज्जैन के महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय में अब हिंदी माध्यम से भी मिलेगा वैदिक ज्ञान

उज्जैन। वैदिक परंपरा के गहन ज्ञान को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उज्जैन का महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अब बीए ज्योतिर्विज्ञान, बीए वास्तुशास्त्र और एमए भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे विशेष पाठ्यक्रमों को संस्कृत के साथ हिंदी माध्यम से भी पढ़ाएगा। विश्वविद्यालय का यह […]