इंदौर में बढ़ा ठंड का असर, सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता भी होती कम, स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट

इंदौर। इंदौर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद, ठंड का अनुभव साफ महसूस किया जा सकता है। रातें और ज्यादा ठंडी हो रही हैं, जिससे ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी गिरावट हो रही है। कई क्षेत्रों में तो अलसुबह कोहरे की वजह से दृश्यता भी बहुत कम होती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक रात का न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत के अनुरूप है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। शुक्रवार को यह थोड़ा बढ़कर 27.2 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन यह भी सामान्य से 2 डिग्री कम है। वही, शनिवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। दिन में ठंडी हवाओं और धूप के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है।
उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में ठंडक बढ़ रही है। नवंबर के अंत तक ठंड और प्रभावी हो सकती है, जिससे जनजीवन पर इसका असर और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मौसम में बदलाव आने पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 

Next Post

बरगी बांध में पर्यटक फिर उठाएंगे हनुमंतिया द्वीप की तरह साहसिक खेलों का लुत्‍फ, टूरिज्म प्रमोशन काउंसलिंग लिमिटेड ने पर्यटन विकास निगम को भेजा प्रस्ताव

जबलपुर। सात वर्षो के बाद एक बार फिर हनुमंतिया की तर्ज पर बरगी बांध के किनारे पर्यटक साहसिक खेलों का रोमांच का लुफ्त पर्यटक उठा सकते हैं। बस इंतजार है मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की ग्रीन सिग्नल का। बाेर्ड के पास प्रदेश स्तर से साहसिक खेलों के आयोजन के प्रस्ताव […]