बीजेपी नेता ने जिला न्यायाधीश को दी गालियां, पुलिस-प्रशासन ने ढहाया अवैध निर्माण

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। तीन युवकों ने जिला न्यायाधीश के साथ अभद्रता की। उन्हें सरेआम गालियां भी दीं। जिला न्यायाधीश के साथ हुई इस घटना पर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। उनके साथ अभद्रता करनेवाले एक आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं। इधर एक आरोपी के अवैध निर्माणों को भी ढहा दिया गया है।
बताया गया कि चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत को 3 युवकों ने गालियां बकीं और अभद्रता की। देवास पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ यह वारदात नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में हुई। यहां की देवास ग्रीन कालोनी के बाहर बीजेपी नेता पंकज घारू और उसके साथियों ने जस्टिस बहरावत को सरेआम गालियां दीं। बाद में तीनों आरोपी भाग गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी नेता पंकज घारू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भीम घारू और एक अन्य युवक को भी जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
वहीं, जिला प्रशासन ने एक आरोपी का अवैध निर्माण ढहा दिया। जयशिव नगर स्थित एक अवैध संपत्ति और मक्सी बायपास स्थित शासकीय ज़मीन पर बनाए गए पोल्टी फार्म को ज़मींदोज़ कर दिया गया है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा गांवों के बीच चलेंगी ‘सरकारी बसें’, एप्प पर मिलेगी जानकारी

भोपाल। प्रदेश स्तर की होल्डिंग कंपनी में शामिल होने के लिए सिटी बस सेवा का सारा रिकॉर्ड हस्तांतरित होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस (एआईसीटीएसएल) के हाथ में संभाग में बस संचालन का काम होगा जिसके कारण प्रक्रिया तेज की गई। बस संचालन के […]