भोपाल। मध्य प्रदेश में 9 लोकसभा क्षेत्रों में हो रही लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान कहीं मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तो कहीं लकी ड्रॉ भी निकाला जा रहा है। बता दे कि इस चरण में 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता 127 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रत्याशी के लिए मतदान किया।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 9 सीटों पर शाम पांच पर बजे तक 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान विदिशा में 69.20 प्रतिशत और भिंड में सबसे कम 50.96 प्रतिशत हुआ।


