बाणसागर नहर में डूबी स्कार्पियो, जिला प्रशासन पहुंची मौके पर

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा-सीधी गड्डी मार्ग से गुजरने वाली ब्रिज के पास बाणसागर नहर में रामपुर नैकिन से रीवा की ओर जा रही है स्कॉर्पियो वाहन एमपी 17 सीए 7418 अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे स्कॉर्पियो में सवार लोगों की नहर में ही जल समाधि हो गई है।
घटना की खबर मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा समेत प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंच चुका है तथा रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं, नहर से स्कॉर्पियो को बाहर निकाल लिया गया है।
सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि राहत कार्य जारी है। मृतकों को रेस्क्यू के माध्यम से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि एक शव को बरामद कर लिया गया है जिसकी शिनाख्त फिलहाल नही हो पाई है। स्कार्पियो वाहन कहां से कहां जा रही थी कितने लोग सवार थे कितने नही … तमाम तथ्यों को पुलिस प्रशासन द्वारा खगालने का काम किया जा रहा है।

 

Next Post

हिंदू धर्म में तिलक लगाने का बहुत है महत्व, माथे पर तिलक के साथ ये एक चीज लगाने से जीवन में कभी नहीं होती धन-धान्य की कमी पं. पारसनाथ शर्मा जी आचार्य।

सिंगरौली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में धर्म-कर्म में या किसी भी मांगलिक कार्य के दौरान चावल का उपयोग जरूर किया जाता है। चावल जिसे अक्षत भी कहते हैं, इसके बिना कोई पूजा संपन्न ही नहीं होती। अक्षत का मतलब होता है जो टूटा न हो, जिसका क्षय नहीं होता इसलिए […]