भस्म आरती में भगवान महाकाल का रजत त्रिपुण्ड-आभूषण-मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया गया श्रृंगार

DR. SUMIT SENDRAM

उज्जैन। बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन कर आज्ञा लेकर चांदी द्वार को खोला गया। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी ने भगवान का श्रृंगार उतार कर पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की। भगवान महाकाल का रजत त्रिपुण्ड, आभूषण मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर श्रृंगारित किया गया।
नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। महाकाल को सूखे मेवे, फल, मिठाई का भोग लगाकर भस्म चढ़ाई गई।
इस दौरान भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला धारण की।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

 

Next Post

दिल्ली पुलिस बनकर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 23.50 लाख रुपये की ठगी, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बैतूल में दूसरी बड़ी साइबर ठगी फोटो

बैतूल। जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते एक माह के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसमें ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस बताकर एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को निशाना बनाया और लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे […]