जबलपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण (अजाक) थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश धुर्वे ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 11वीं बार स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद दिनेश धुर्वे ने कहा कि मेरे छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है।
अजाक थाने के आरक्षक दिनेश धुर्वे के मानवता की सेवा करने की भावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दिनेश धुर्वे को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि जबलपुर पुलिस की जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक (शहर/अपराध) आनंद कलादगी, अति. पुलिस अधीक्षक (जोन-2) समर वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (गोरखपुर) एमडी नागोतिया, नगर पुलिस अधीक्षक (अधारताल) प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक (ओमती) सोनू कुर्मी, नगर पुलिस (रांझी) सतीष कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक (गोहलपुर) सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक (कैंट) उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा) आशीष जैन, नगर पुलिस अधीक्षक (बरगी) अंजुल अयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) एचआर पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष कुमार शुक्ला, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य, अजाक थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी सहित अन्य थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


