परिषद् द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का किया गया सम्मान

जबलपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद जिला जबलपुर में जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं समाज की प्रतिष्ठित तथा प्रतिभाशाली हस्तियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भगवान श्री परशुराम जी के समक्ष कीर्ति अभिलाष पांडे, भगवती भरद्वाज, मानस मंजरी, डॉ. रीता दुबे, पं. अवधेश उरमलिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को, उनके माता-पिता के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर मंच से सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में विप्र परिवारों को परिषद् का व्यापक परिचय देते हुए परिवारों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों, कमियों को दूर करने सभी का आव्हान किया आपने देश के 22 प्रदेशो में संगठन की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
अतिथियों ने अपने- अपने उद्बोधन में संगठित रहकर सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए एक दुसरे को व्यापार,रोजगार, शिक्षा में सहयोग हेतु एक दूसरे का सहायक बनने पर जोर दिया, सभी ने मुक्तकंठ से शानदार आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ को बधाई दी।
क्षेत्रिय पार्षद डॉ. सुभाष तिवारी, प्रदेश महासचिव डॉ. विजयकांत तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री पं. संजय सरैया, सोनल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता प्यासी, संभागीय महासचिव कंचन तिवारी, जिला संयोजक रीना दीक्षित, कोषाध्यक्ष गीता अवस्थी, जिला महासचिव रंजना तिवारी, जिला सचिव पूनम तिवारी, वार्ड संयोजक सविता रेनू उपाध्याय, तहसील संयोजक आशा झा, वार्ड संयोजक रेखा तिवारी जिला सचिव कल्पना शुक्ला, वार्ड संयोजक निशा तिवारी, जिला महामंत्री मनीषा पाराशर, वार्ड संयोजक कंचन द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पं नीरज पांडे, पं. अमित दुबे, जेपी दुबे, जिला संयोजक पं. श्याम सुंदर चौबे, पं. शक्ति शुक्ला, पं. रत्नेश पांडे, पं. क्षत्रपाल शुक्ला आदि अतिथियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पांच विप्र महिला एवं पुरुषों को सम्मानित किया।
इस अवसर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित छात्र शुभम ओझा का मंच के माध्यम से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. विजयकांत तिवारी के राज्य मुख्यालय द्वारा जिला चीफ कमिश्नर बनाए जाने पर समाजसेवी भगवती भरद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया।
मंच संचालन आभार प्रदर्शन सोनल तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लगभग 200 विप्र परिवार उपस्थित थे।

 

Next Post

सीधी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 151 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी। पुलिस के प्रदेश व्यापी रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 151 आरोपियों को सीधी पुलिस ने गिरफ्तार किया, साथ ही 51 गुण्डा बदमाश व 32 निगरानीशुदा बदमाशो को चेक कर हिदायत दिया गया एवं सीआरपीसी की धारा 41 की 99 नोटिस को तामील किया […]