स्कूल में तलवार लेकर पहुंचा छात्र, शिक्षकों से की अभद्रता

इंदौर। लसुड़िया थानांर्तगात में एक छात्र स्कूल में तलवार लेकर पहुंच गया।
इस दौरान उसने स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता की और साथ ही स्कूल में कुर्सी-टेबल में तोड़फोड़ भी की।
वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
बताया गया कि छात्र स्कूल की छात्राओं पर भी भद्दी टिप्पणी करता है, जिसकी कई बार स्कूल में शिकायत हो चुकी है।
घटना निजी स्कूल की बताई जा रही है।
स्कूल संचालक ने पुलिस को मामले में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने छात्र को आरोपी बनाया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
मामले में पुलिस ने छात्र के पिता को भी आरोपी बनाया है।

 

Next Post

राहुल गांधी की यात्रा के पूर्व माहौल बनाने के लिए मध्य प्रदेश में यात्राएं निकालेगी कांग्रेस

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मार्च के प्रथम सप्ताह में राजस्थान से प्रवेश करेगी। इसके पूर्व राज्य में माहौल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अलग-अलग स्थानों से यात्राएं निकाली जाएंगी। गांव-गांव में भ्रमण करते हुए ये अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो न्याय […]