सिंगरौली किराना दुकान से सवा किलो गांजा जब्त, लंघाडोल पुलिस ने दबिश देकर गांजा किया बरामद

सिंगरौली। लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम लंघाडोल के एक किराना दुकान से पुलिस ने दबिश देते हुये करीब सवा किलो गांजा जब्त कर आरोपी का गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में किया गया। लंघाडोल पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि लंघाडोल गांव के एक किराना दुकान में गांजा बिक्री का कारोबार चल रहा है और वहां पर गांजा भी रखा हुआ है। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये पुलिस टीम के साथ रवाना हुये।
जहां लंघाडोल पुलिस ने कुंजलाल साहू पिता स्व. रामदुलारे साहू उम्र 58 वर्ष के किराना दुकान में दबिश देते हुये आरोपी के कब्जे से एक किलो दो ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार किया गया।

 

Next Post

पड़ोसी युवक पर अपहरण एवं दुराचार का मामला दर्ज

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया के गांव के एक 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के एक युवक जबरन इन्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर ले गया। वही इसके पूर्व आरोपी ने दुराचार किया था। घटना एक सप्ताह के पूर्व की है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोटिया निवासी राजेश कुमार […]