रयपुरा की महिलाओं का प्रधानमंत्री ने ”मन की बात” में किया जिक्र, मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनी रयपुरा की महिलाये

डिंडोरी। आदिवासी बहुल्य जिले डिंडौरी में मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं का जिक्र रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में किया गया।
नरेन्द्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए “मन की बात” में कहा कि डिंडौरी जिले में महिलाएं मछली बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
बता दे कि डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रयपुरा में लगभग 20 वर्ष पहले जलाशय बना था। इस जलाशय का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। 10.1 हेक्टेयर रकबे में बने जलाशय को वर्ष 2023 में ही शारदा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 वर्ष की लीज में आवंटित किया गया।
आजीविका मिशन से महिलाओं को मदद कर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय भवन के समीप ही दीदी स्मार्ट फिश पार्लर खुलवाया गया। जिसमे समूह से जुड़ी 12 महिलाएं जलाशय में मछली उत्पादन करने के साथ फिश पार्लर में मछली की बिक्री भी करती है।
वही, प्रतिदिन तीन से चार क्विंटल मछली का उत्पादन कर फिश पार्लर में बेचा जाता है।
मत्स्य निरीक्षक विशाल शरणागत ने बताया कि मछली खराब न हो इसलिए फिश पार्लर में आइस बॉक्स होने के साथ बड़ा फ्रिजर भी लगाया गया है। यहां महिलाएं अन्य लोगों से भी मछली 120 रुपए किलो खरीद कर इस पार्लर में 240 रुपए प्रति किलो तक बेच रही हैं।
गौरतलब है कि 26 जनवरी 2024 को ही दीदी फिश पार्लर का शुभारंभ किया गया था। इस समूह से जो महिलाएं जुड़ी हुई है, वे प्रतिमाह 8 से 10 हजार तक कमा रही हैं।

 

Next Post

शासकीय नौकरी के दौरान गलती से कर दिया ज्यादा भुगतान, तो सेवानिवृत्ति के बाद नहीं वसूल सकते राशि, जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश

जबलपुर। मध्यप्रदेश (जबलपुर) हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया कि शासकीय कर्मी को किए गए अतिरिक्त भुगतान की राशि की वसूली सेवानिवृत्ति के बाद करना अनुचित है। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने इस मत के साथ वसूली (रिकवरी) का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने अनावेदकों […]